CM योगी ने लड्डू मार होली और फूलों की होली का लिया आनंद, लोगों जयकारा लगाकर दिया साथ
मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव 2025 की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस दौरान वे भक्तों पर फूलों की वर्षा करते दिखे और 'राधे-राधे' व बिहारी लाल जी के जयघोष गूंज उठे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होली का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। 40 दिनों का ये उत्सव काफी खास होता है। दुनिया भर में मशहूर ब्रज की होली में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए और लोगों को संबोधित करके अपने अंदाज में संदेश दिया। वह बरसाना में राधा रानी के मंदिर में पहुंचे हैं और लड्डू मार होली का आनंद लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं। हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं।