AAP विधायक के वायरल वीडियो पर सदन में CM रेखा का तंज- ‘महिलाएं आती हैं, ठीक से कपड़े पहनकर बैठो’, देखें VIDEO

Delhi political controversy 2026: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने AAP विधायक के वायरल वीडियो पर तीखा प्रहार किया और महिलाओं के अपमान तथा घोटालों को लेकर कड़े सवाल उठाए।

CM Rekha Gupta Assembly Speech: दिल्ली विधानसभा में कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं, AAP विधायक के वायरल वीडियो पर भड़कीं CM रेखा। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आप के विधायकों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सदन के भीतर एक आप विधायक के वायरल वीडियो और आपत्तिजनक इशारों का जिक्र करते हुए कहा कि जब विधानसभा में महिलाएं फॉर्म या साइन कराने आती हैं, तो कम से कम ठीक से कपड़े पहनकर बैठना चाहिए।

सीएम रेखा गुप्ता ने आप सरकार पर दिल्ली के विकास फंड में भ्रष्टाचार और हजारों करोड़ रुपये के घोटालों का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के वित्तीय कुप्रबंधन और शीशमहल व शराब जैसे घोटालों के बावजूद, वर्तमान सरकार दिल्ली की 17 लाख बहनों को हर महीने 2100 रुपये देने की योजना को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही है। मात्र 10 दिनों के भीतर पोर्टल पर लगभग 6 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत है, तो वे महिलाओं को मिलने वाली इस आर्थिक सहायता का विरोध करके दिखाएं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com