हरियाणा चुनाव में तारीखों के बदलाव पर CM नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया, चुनाव आयोग को किया धन्यवाद
हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों में बदलाव किया गया है। अब हरियाणा में 1 अक्टूबर के बजाए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घाेषित किए जाएंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को आने वाले थे। अब इसे बदलकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला बीजेपी के अनुरोध पर लिया है।
- Written By: शानू शर्मा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों में बदलाव किया गया है। अब हरियाणा में 1 अक्टूबर के बजाए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घाेषित किए जाएंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को आने वाले थे। अब इसे बदलकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला बीजेपी के अनुरोध पर लिया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह तर्क दिया गया था कि लंबी छुट्टी के कारण मतदाता चुनाव में उस तरीके से भाग नहीं ले पाएंगे। चुनाव आयोग के इस फैसले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सबसे पहले उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्र लिख कर चुनाव आयोग को इस समस्या से अवगत करवाया कि चुनाव की तारिखों के बीच हरियाणा में लगातार छुट्टियां हैं। जिसकी वजह से वोट प्रतिशत कम होने की संभावना ज्यादा है। इस बात पर हमारे साथ-साथ अन्य दलों ने भी चिंता जताई थी। खासकर बिश्नोई समाज ने भी इसपर चिंता जाहिर की थी।” जिसके बाद चुनाव आयोग ने हमारी बात को समझा और फैसला लिया। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं, ज्यादा वोटिंग होगी तो इससे प्रदेश और देश को भी लाभ मिलेगा। मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं।