VIDEO: चॉल में रहने वालों का बदलेगा हाल… MH 1st Conclave में CM फडणवीस ने किया बड़े गिफ्ट का ऐलान
Navabharat-Navarashtra Conclave 2025: में बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चॉल में रहने वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मराठी लोगों को उनके ही स्थान पर 506 वर्ग फुट का घर दिया जाएगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
MH 1st Conclave 2025: नवभारत-नवराष्ट्र कॉन्कलेव 2025 में बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम ने चॉल में रहने वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुंबई के मराठी लोगों के लिए पुनर्विकास नीति में बदलाव किया। पहले योजना थी कि बीडीडी चाल और दूसरी बस्तियों को तोड़कर लोगों को वसई-विरार भेजा जाए और उनकी जगह अमीर लोग बसें। लेकिन हमारी सरकार ने फैसला किया कि मराठी लोगों को उनके ही स्थान पर 160 वर्ग फुट के बजाय 506 वर्ग फुट का घर दिया जाएगा। इससे बीडीडी चाल का प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा शहरी नवीनीकरण प्रोजेक्ट बन गया। इसी तरह अभ्युदय नगर, स्वीपी नगर आदि के लिए भी योजनाएं चल रही हैं। मेट्रो-3 के समय गिरगांव में लोगों के पुनर्वास को लेकर भी सरकार ने समाधान निकाला ताकि मराठी लोग शहर से विस्थापित न हों। इस संबंध में उन्होंने और क्या कुछ कहा वह आप इस वीडियो में देख व सुन सकते हैं।