‘INDIA ब्लॉक हुआ स्वाहा’, गठबंधन के नेताओं के बयान पर चिराग पासवान ने कसा तंज
INDIA ब्लॉक को लेकर हालिया बयानबाजी में गठबंधन के नेताओं के मतभेद दिख रहे है। इसको लेकर विपक्षी गठबंधन के नेता लगातार बयान दे रहे। ऐसे में सत्तापक्ष के नेताओं को भी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है...
- Written By: आकाश मसने
INDIA ब्लॉक को लेकर हालिया बयानबाजी में गठबंधन के नेताओं के मतभेद दिख रहे है। इसको लेकर गठबंधन के नेता लगातार बयान दे रहे। ऐसे में सत्तापक्ष के नेताओं को भी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कांग्रेस पर समन्वय और संवाद की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यह गठबंधन टूट गया, तो दोबारा नहीं बनेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन अब टूटने की कगार पर है और इसके घटक दल कांग्रेस नेतृत्व को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, राष्टीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने इसे एक राष्ट्रीय सोच बताते हुए कहा कि राज्यों की परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन गठबंधन की सोच कभी समाप्त नहीं होगी।