यूक्रेन में हिंदी सीखते हैं वहां के बच्चे, PM मोदी से की हिंदी में बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अंदाज में बच्चों से मुलाकात और बात की। विदेश में हिंदी का प्रेम देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई बच्चों से खुलकर बात की और उनकी लगन को सराहा।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान हिंदी सीख रहे यूक्रेनी छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चों से उनसे जुड़ी तमाम चीजों पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यूक्रेनी छात्र बेहद उत्साहित नजर आए। साथ ही साथ लोगों ने उम्मीद जतायी कि इस दौरे के बाद यहां शांति की बहाली होगी और दोनों देशों के संबंध और बेहतर होंगे। लोगों ने इस बात की संभावना जतायी की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के असर जरूर जल्द ही दिखायी देगा। इसका लाभ दोनों देशों को भी मिलेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ओर से इसके संकेत दे दिए हैं।