जानिए श्री रामनाथ स्वामी के मंदिर के कुम्भाभिषेक कार्यक्रम में क्या बोले योगी
अयोध्या यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामसेवकपुरम में बने श्री रामनाथ स्वामी मंदिर के कुंभाभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस दक्षिण भारतीय शैली में बने मंदिर का लोकार्पण करते हुए उत्तर भारत व दक्षिण भारत के कनेक्शन को याद दिलाया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अयोध्या का दौरा किया और वहां पर रामसेवकपुरम में बने श्री रामनाथ स्वामी के मंदिर के कुम्भाभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या को एक प्राचीनतम आध्यात्मिक नगरी के रूप में फिर से पुनर्स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि हमारे धर्म की पहचान को बचाया जा सके। यह मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत और श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में यह एक प्रयास है। इस मौके पर विधि विधान से की गई पूजा में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान वहां पर पार्टी के अन्य स्थानीय नेता भी उनके साथ मौजूद थे।