Coconut Farming में अब नाम कमाएगा बस्तर, देखिए किसानों का कमाल
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नारियल की खेती तेजी से उभर रही है। बहुस्तरीय खेती की मदद से न केवल नारियल की उपज में वृद्धि हुई है, बल्कि खेतों का भी अधिकतम उपयोग होता जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है और आमदनी भी बढ़ने लगी है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बस्तर इलाके को कभी नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन नक्सल प्रभावित बस्तर अब नारियल की खेती के लिए चर्चा में है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के बीजापुर, दंतेवाड़ा आदि जिलों में भी केरल की तरह नारियल का उत्पादन होने लगा है। इसके साथ ही साथ महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के आधा दर्जन किसान अब नारियल की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। नारियल विकास बोर्ड के लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं। वैसे भी नारियल को दुनिया का सर्वाधिक उपयोगी पेड़ कहा जाता है।