नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व, छठ पूजा के लिए उत्साहित हैं श्रद्धालु
छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत नहाय-खाय से हो चुकी है। दिल्ली के घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना कर रहे हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया व्रत सारी मन्नतें पूरी करता है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
छठ पूजा 2024 के लिए आज से 4 दिवसीय अनुष्ठान की शुरू हो गया है। नहाय-खाय से आज की शुरुआत करते हुए छठ पूजा के श्रद्धालु काफी खुश दिखे। श्रद्धालुओं ने बताया कि हम गंगा-जमुना या अन्य नदी के पवित्र जल में स्नान करने के लिए घाट पर आए हैं। स्नान के बाद हम पवित्र ‘गंगा जल’ लेंगे और प्रसाद तैयार करेंगे। आज हम प्रसाद के रूप में अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी और पकौड़े तैयार करेंगे। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हम छठ मइया की पूजा के लिए तैयार हैं।