MP Chandrashekhar Azad statement: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक तीखा और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह शिक्षक हों, कर्मचारी हों, डॉक्टर हों, या फिर बीएड और बीटीसी के पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवान सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।
चंद्रशेखर आजाद ने आगे आरोप लगाया कि प्रदेश में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जबकि शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने जनता के हितों की रक्षा करने, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों के लिए लगातार अपने प्रभारियों और प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है तथा दलितों, पिछड़ों व शोषितों के अधिकारों के लिए मजबूती से मैदान में डटी रहेगी।