इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
CBSE OSM Controversy: देशभर में CBSE OSM विवाद पर प्रदर्शन हुए। मामले में ये तीन छात्रों सार्थक, निसर्ग और वेदांत ने शिक्षा विभाग पोल खोली। शुरु में तो इन छात्रों को विरोध का सामना भी करना पड़ा।
- Written By: अमन मौर्या
CBSE Marking System Scam: सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर देश में एक बड़ा शिक्षा विवाद खड़ा हो गया है। डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को पारदर्शी बनाने का बोर्ड का दावा तब फेल हो गया जब करीब 4 लाख छात्रों ने स्कैन कॉपियों में गड़बड़ी की शिकायत की। इस पूरे विवाद के केंद्र में तीन छात्र रहे जिन्होंने पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख दिया। रांची के सार्थक सिद्धांत ने ब्लॉक पोस्ट के जरिए दावा किया कि बोर्ड ने टेंडर नियमों में फेरबदल कर हैदराबाद की एक विवादित कंपनी ‘कोंट एडुटेक’ को फायदा पहुंचाया।
इसके बाद संसदीय समिति की बैठक हुई और सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह का तबादला कर दिया गया। वहीं, एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी ने ओएसएम का मास्टर पासवर्ड क्रैक कर छात्रों का डेटा और कॉपियां असुरक्षित होने का दावा किया। तीसरे छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उन्हें भौतिकी की किसी और की स्कैन कॉपी भेज दी गई, जिसे बाद में बोर्ड ने अपनी गलती मानते हुए सुधारा।