Aligarh Viral Video:अलीगढ़ के रजा नगर में कर्ज वसूली के दौरान हुई एक 55 वर्षीय कारपेंटर, इस्माइल खान की मौत ने तहसील प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस्माइल ने अपने 50 वर्ग गज के छोटे से घर को बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था, जिसकी करीब ₹1.5 लाख की किस्तें आर्थिक तंगी के कारण बकाया थीं। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह तहसीलदार की गाड़ी में आए तहसील कर्मियों ने इस्माइल का अपहरण जैसी स्थिति पैदा कर दी और उन्हें जबरन घसीटते हुए गाड़ी में डाल दिया। वीडियो में एक महिला अधिकारी से तीखे सवाल पूछती नजर आ रही है कि आखिर “पैसे के लिए इंसान को कैसे मार सकते हो? आरोप है कि गाड़ी के भीतर अपमान और उत्पीड़न के कारण सदमे में इस्माइल की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) बताया गया है, लेकिन परिवार इसे ‘सिस्टमैटिक मर्डर’ करार दे रहा है। मृतक के बेटे का कहना है कि कर्मियों ने फोन कर ₹50,000 की मांग की थी और जब वे पैसे लेकर पहुंचे तो उन्हें सीधे पोस्टमार्टम हाउस बुला लिया गया। इस घटना ने प्रशासन की संवेदनहीनता और वसूली के अमानवीय तरीकों को उजागर किया है।