बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान प्रतिमा पर पथराव का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, दखें VIDEO

Ganesh Idol Stone Pelting Allegation Video: बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमा पर पथराव के आरोप से तनाव। नाराज श्रद्धालुओं ने सड़क पर प्रतिमा रखकर किया जोरदार प्रदर्शन।

Burhanpur Ganesh Visarjan: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां हमीदपुरा बाईपास के पास विसर्जन यात्रा के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा पर पथराव किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने विरोध जताते हुए विसर्जन रोक दिया और प्रतिमा को सिंधी बस्ती चौराहे पर लाकर सड़क पर ही स्थापित कर दिया।

देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इस घटना से शहर में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com