अब मध्य प्रदेश में भी Bulldozer Action, उज्जैन में सरकारी जमीन पर हटाए अतिक्रमण
उज्जैन में 12 वर्ष में एक बार सिंहस्थ का आयोजन होता है। इसीलिए सरकारी अधिकारी इलाके को खाली कराने में जुटे हुए हैं। 2021 से लगातार नोटिस दी जा रही थी, लेकिन जगह खाली नहीं हो रही थी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। यहां पर सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान, दुकान और गोदामों पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है। इसीलिए यहां आज शुरू हुई इस कार्रवाई में करीब 70 स्थाई और अस्थाई निर्माण हटाए जा रहे हैं। इस अवैध अतिक्रमण को लेकर वर्ष 2021 से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। आपको बता दें कि उज्जैन में 12 वर्ष में एक बार सिंहस्थ का आयोजन होता है। इसीलिए सरकारी अधिकारी इलाके को खाली कराने में जुटे हुए हैं।