नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Bulandshahr UP Police Constable: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवा पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। अपनी जान लेने से पहले, उन्होंने अपनी मौत के लिए विभाग के कुछ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
- Written By: प्रिया जैस
Bulandshahr UP Police Constable Suicide: उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात 2025 बैच के युवा सिपाही सुधीर कुमार ने बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। युवा सिपाही सुधीर कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आगरा स्थित उनके पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है। आत्महत्या से पहले सुधीर ने अपने परिवार को एक ऑडियो क्लीप भेजा, जिसे सुनकर किसी का भी दिल रो पड़ेगा।मृतक सिपाही सुधीर कुमार, आगरा जिले के थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव सिंगेचा निवासी थे। वह जगवीर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र थे और हाल ही में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका यह ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या था उस ऑडियो में और क्यों उन्हें लेनी पड़ी अपनी जान इस वीडियो में देखे।