लोकसभा में रेलमंत्री को BSP सांसद ने गिनायी कई खामियां, गरीबों के लिए भी मांगी वंदेभारत
बसपा सांसद ने रेलवे की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़, टिकट की किल्लत और अव्यवस्थित संचालन को लेकर सांसद ने रेलवे पर कई सवाल उठाए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी के सांसद रामजी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान रेल मंत्री से रेल सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि रेल हमारे देश में यातायात के प्रमुख साधन है, जिसमें करोड़ों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन में होने वाली भारी भीड़ के दौरान लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गरीबों के लिए ट्रेनों में जो भी सुविधाएं हैं, वह अपर्याप्त हैं। इसलिए रेलमंत्री को हर ट्रेन में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। वंदे भारत जैसी ट्रेन केवल हाई क्लास की ट्रेन बनकर रह गई है। अगर एक ऐसी ट्रेन गरीबों के लिए भी चलाई जाए तो आम लोग भी राहत के सांस ले सकते हैं। इसके अलावा बसपा सांसद ने रेल की तमाम खामियों पर भी रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।