BSF Holi 2025: भारत-पाक सीमा पर BSF जवानों ने ऐसे मनाई होली
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवानों ने देशभक्ति और उमंग के साथ होली का जश्न मनाया। जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात महिला व पुरुष जवान एक दूसरे के साथ होली खेलते नजर आए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
देश भर में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान सीमाओं पर तैनात सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवान भी अपने अंदाज में होली मना रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा भारत और पाकिस्तान की सीमा पर देखने को मिला जहां बीएसएफ के जवानों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ होली का जश्न मनाया और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर मिठाइयां वितरित कीं। इस मौके पर डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है। इसके साथ ही साथ हम अपने तीज त्योहारों को भी पूरे बीएसएफ परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। हमारे अंदर घर न जाने का कोई मलाल नहीं रहता है, क्योंकि हमारे देश के जवान अधिक मोटिवेटेड होते हैं और वह जानते हैं कि उनका प्रथम दायित्व देश की सुरक्षा है। आज के जमाने में त्योहार के दिन परिवार के साथ ऑनलाइन तरीके से जुड़ सकते हैं। इस दिन सारे जवान एक साथ मिलकर होली खेलते हैं। इससे त्योहार का जश्न दोगुना हो जाता है।