टूटी सीटें, गंदे टॉयलेट्स… अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर जा रहे BSF जवानों को मिली जर्जर ट्रेन- Video
BSF ने रेलवे से जवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में AC-2 टियर के 2 कोच, AC-3 टियर के 2 कोच, 16 स्लीपर कोच और 4 जनरल/SLR कोच की मांग की थी। लेकिन जो ट्रेन जवानों के लिए मुहैया कराई गई, उसकी हालत बेहद खराब थी।
- Written By: मनोज आर्या
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने भूचाल ला दिया है। इस वायरल वीडियो में दिखाई गई ट्रेन की हालत देखकर हर भारतीय का खून खौल उठेगा। दरअसल, अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी के लिए जा रहे बीएसएफ जवानों को भारतीय रेलवे की ओर से जो ट्रेन दी गई थी, उसमें टूटी सीटें, जर्जर दरवाजे, गंदगी से भरे शौचालय और बदहाल पंखे थे। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट में पूछा कि क्या यही सम्मान है उन सैनिकों का जो दिन-रात सीमा पर खड़े रहकर हमारे देश की रक्षा करते हैं? हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इस मामले के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।