BSF जवान की वापसी पर परिवार में लौटी खुशी, कहा- हमारे पास शब्द नहीं
अपने पति की सही सलामत घर वापसी पर BSF जवान की पत्नी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए धन्यवाद दिया। मेरे पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान को पहले भारतीय सेना के जवानों के पराक्रम और साहस के चलते मुंह की खानी पड़ी। वहीं अब पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान पूर्णम साहू को पूरे सम्मान के साथ वापस कर दिया है। पूर्णम 20 दिन से अधिक समय तक पाकिस्तान के कब्जे में रहे और बुधवार को अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत वापस आ गए। इसे लेकर बीएसएफ जवान की पत्नी ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्द ही नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, आज हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। जब मैंने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात की तो पहली नजर में मैं उन्हें पहचान ही नहीं पाई। वो ठीक हैं। उन्होंने मुझे कहा कि तुम घबराओ मत, मैं लौट आया हूं। उनके लौट आने के बाद अब हमारी सारी टेंशन दूर हो गई है।