बृजभूषण सिंह का नया वीडियो वायरल: भीड़ में महिला का हाथ पकड़कर खींचा, जानें कौन है वो ‘मिस्ट्री वुमन’?
Brij Bhushan Birthday Celebration: गोंडा के राष्ट्रीय कथा महोत्सव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक महिला का हाथ पकड़कर खींचने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानें इस वायरल वीडियो के पीछे का पूरा सच।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Brij Bhushan Sharan Singh Viral Video: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय कथा महोत्सव के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भीड़ के बीच एक महिला का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अब बहस छिड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले आठ दिनों से राष्ट्रीय कथा महोत्सव की धूम थी। यह भव्य आयोजन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर नंदिनी निकेतन में रखा गया था। इस कार्यक्रम में उनके समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और बाउंसर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों को पीछे धकेल रहे थे। इसी गहमागहमी के बीच एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
वायरल वीडियो का सच: क्या हुआ उस वक्त?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी लोगों को धक्का देकर दूर हटा रहे हैं। एक युवक ने बृजभूषण शरण सिंह से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे किनारे कर दिया गया। तभी भीड़ में मौजूद एक महिला पर पूर्व सांसद की नजर पड़ी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उन्होंने उस महिला का हाथ पकड़ा और उसे झटके से अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई और अंत में बृजभूषण शरण सिंह ने उस महिला के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच के बाद पता चला है कि यह महिला एक प्रसिद्ध Instagram इन्फ्लुएंसर (Influencer) है, जिसका नाम कविता सिंह है। इंस्टाग्राम पर इनके लाखों फॉलोवर्स हैं।