BJP ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस के लिए सोशल जस्टिस दिखावा, प्रतिबद्धता नहीं
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी, एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि केवल वोट बैंक की राजनीति की है। कर्नाटक सर्वे इसका ताजा उदाहरण है।
- Written By: अक्षय साहू
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट की राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को दबाना और ओबीसी को इंतजार के लिए तड़पाना कांग्रेस के राज में नंबर वन काम रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन का गठन होना, कमीशन की रिपोर्ट को लागू करना, ये दोनों काम कांग्रेस के जाने के बाद ही हुआ था। ओबीसी कमीशन को कोई स्टेटस न देना, ये कांग्रेस के राज में ही हुआ। यहां तक कि ईडब्ल्यूएस को मान्यता भी भारतीय जनता पार्टी के राज में हुई है। कांग्रेस न ओबीसी की है न ही एससी-एसटी की। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक में इनका तथा कथित सर्वे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस कांग्रेस शासित कर्नाटक राज्य को आदर्श के तौर पर दर्शाते हैं, उनकी सर्वे की टाइमिंग ये बताती है कि कांग्रेस के लिए सोशल जस्टिस दिखावा है, प्रतिबद्धता नहीं।