भाजपा सांसद बोले- संसद में राहुल गांधी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी
बीते दिन संसद में हुए धक्का-मुक्की के कारण हंगामा हुआ था और आज शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। आज बीजेपी नेताओं ने संसद परिसर में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी भी की।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
संसद में राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों के खिलाफ किए गए दुर्व्यवहार से नाराज भाजपा सांसदों ने आज गांधी जी की प्रतिमा के सामने जमकर प्रदर्शन किया और कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से गुंडागर्दी पर उतर आए थे, यह संसदीय इतिहास की इकलौती ऐसी घटना है, जिससे लोकतंत्र कलंकित हुआ है। इस घटना की तुलना पाकिस्तान द्वारा संसद पर किए गए हमले से करते हुए भाजपा सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि अपने परिवार को भी कलंकित कर रहे हैं।