कंगना रनौत बोलीं : राहुल गांधी को होता मेमोरी लॉस, नरेन्द्र मोदी को नहीं, अपने लिए गड्ढा खोद रहा है विपक्ष
कंगना रनौत ने कहा कि भाजपा अपने काम के दम पर जीतती है, जबकि विपक्ष जाति और धर्म के नाम पर बांटने की साजिश करता है। हमारी पार्टी एकता में विश्वास रखती है और महाराष्ट्र में फिर से अगली सरकार बनाएगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रही कंगना रनौत ने कहा है कि विपक्ष खुद अपने लिए गड्ढा खोद रहा है। राहुल गांधी कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी को उनके बारे में कोई भी टिप्पणी करने के पहले सोचना चाहिए। मेमोरी लॉस राहुल गांधी को होता, न कि नरेंद्र मोदी जैसे वाकपटु नेता को। नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो एक-दो घंटे तक लगातार बिना किसी चिट या कागज के भाषण दे सकते हैं। ऐसा काम राहुल गांधी कभी नहीं कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने काम पर दम पर महाराष्ट्र में फिर से अगली सरकार बनाएगी।