West Bengal Politics: जगन्नाथ सरकार का बड़ा दावा कहा- बंगाल में SIR आया तो TMC हो जाएगी खत्म
Bengal Politics:
- Written By: अर्पित शुक्ला
भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए, ममता बनर्जी एसआईआर के खिलाफ शोर मचा रही हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया है कि अगर बंगाल में एसआईआर होगा तो टीएमसी जड़ के साथ खत्म हो जाएगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल कर वोट बैंक मजबूत कर रही है। ममता बनर्जी विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध इसलिए कर रही हैं क्योंकि ये प्रक्रिया लागू होने पर कथित तौर पर फर्जी वोटरों, जैसे बांग्लादेशी मुस्लिम और डुप्लिकेट वोटरों, की पहचान हो जाएगी, जिससे टीएमसी की चुनावी संभावनाएं कमजोर पड़ सकती हैं।