राहुल की टी-शर्ट पर सवाल उठाने वाली BJP अब खुद फंसी! अनुराग ठाकुर की ₹82,000 की बेल्ट ने मचाया हंगामा- VIDEO
Anurag Thakur: संसद में गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बीच चल रही तीखी बहस के दौरान एक ऐसा वाकया कैमरे में कैद हुआ, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
- Written By: मनोज आर्या
Anurag Thakur Viral Video: संसद में गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बीच चल रही तीखी बहस के दौरान एक ऐसा वाकया कैमरे में कैद हुआ, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह विवाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पहनी गई एक बेल्ट को लेकर है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब अमित शाह सदन में बोलने के लिए खड़े हुए, तो उनके पीछे बैठे अनुराग ठाकुर भी समर्थन में उठे। इसी दौरान उनके कोट के नीचे से लग्जरी ब्रांड लुईस विटन की बेल्ट कैमरे में साफ दिखाई दे गई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बेल्ट की दृश्यता का एहसास होते ही अनुराग ठाकुर ने तुरंत अपने ब्लेजर का बटन बंद कर उसे छिपाने की कोशिश की, लेकिन तब तक इसकी तस्वीरें वायरल हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की बेल्ट की कीमत करीब 82,000 रुपये की है।