संसद में BJP सांसद ने दिया अजब ज्ञान, बोले- राम-राम कहने से खत्म होगें पति-पत्नी के झगड़े
भाजपा सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में “जय राम जय-जय राम” मंत्र का जिक्र किया, इसे महात्मा गांधी ने अपनाया, और कहा कि इसे बोलने से कई समस्याएँ ठीक हो सकती हैं।
- Written By: अक्षय साहू
नैनीताल से भाजपा सांसद अजय भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे लोकसभा में मनरेगा से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान बोलते नजर आए। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत “राम हे राम, जय राम, जय-जय राम” मंत्र से की और कहा कि इसे महात्मा गांधी ने अपनाया था। इसके बाद उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कोई लड़की की शादी नहीं हो रही, नौकरी नहीं लग रही, घर में कलेश है, पति-पत्नी के बीच अनबन है, रिश्ता बिगड़ा हुआ है या गाय दूध नहीं दे रही है, तो इसे बोलने से सब ठीक हो सकता है। सांसद ने मनरेगा के नाम पर भी टिप्पणी की और कहा कि महात्मा गांधी ने इसे अपनाया, इसलिए इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने विपक्ष से पूछा कि राम का नाम आने पर चिढ़ क्यों? उन्होंने इसे 9 अक्षरों वाला सिद्ध मंत्र बताया और सदन में हंसी-ठहाकों का माहौल बन गया।