शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर अपनी थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मारने और उनके साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है।
- Written By: मनोज आर्या
BJP MLA Son Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर अपनी थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मारने और उनके साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद घायलों को मदद पहुंचाने के बजाय दिनेश लोधी जिम करने चला गया और बाद में पीड़ितों पर ही चिल्लाते हुए कहा कि हॉर्न बजाने के बावजूद उन्होंने रास्ता क्यों नहीं दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में मीडिया के दबाव के बाद दिनेश लोधी के नाम पर बदला गया। दिनेश लोधी का विवादों से पुराना नाता रहा है; इससे पहले ग्वालियर में ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने और एक व्यक्ति को कुचलने की कोशिश के मामले में भी उसका नाम आ चुका है। दिलचस्प बात यह है कि स्वयं विधायक प्रीतम लोधी ने 2023 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे को ‘आवारा’ और ‘नशे का आदी’ बताते हुए उससे पल्ला झाड़ लिया था।