BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादित VIDEO वायरल, विपक्षी नेताओं को दी गालियां और धमकी

Nandkishore Gurjar viral video: गाजियाबाद की लोनी से भाजपा MLA नंदकिशोर गुर्जर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विपक्षी नेताओं को गालियां देते नजर आ रहे हैं।

BJP MLA Loni controversy: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक नया और बेहद विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोनी के एक रेस्तरां में खराब विकास कार्यों और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह पूरा घटनाक्रम सामने आया है।

वायरल वीडियो में विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं और वह पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी नेताओं के खिलाफ बेहद अमर्यादित भाषा, गालियों और धमकियों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान विपक्षी नेताओं की गाड़ियों की तरफ उनका इस तरह से आक्रामक अंदाज में लपकना और पुलिसकर्मियों को निर्देश देना सियासी गलियारों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। इस घटना के बाद से लोनी और उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा काफी गर्मा गया है, और इस मामले की गूंज लखनऊ आलाकमान तक पहुंच चुकी है, जिससे बीजेपी संगठन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com