भूलक्ष्मी माता मंदिर तोड़ने से भाजपा नेताओं में आक्रोश, माधवी लता ने AIMIM को ठहराया जिम्मेदार
भाजपा नेता माधवी लता ने घटना के लिए एआईएमआईएम को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वे लोग नहीं चाहते कि अबकी बार गणेश चतुर्थी शांतिपूर्ण तरीके से हो। इसलिए सरकार को बड़ा फैसला लेना होगा...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
भूलक्ष्मी माता मंदिर की घटना को लेकर हैदराबाद के रक्षापुरम इलाके में बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा नेता माधवी लता ने प्रमुख भूमिका निभाई, जिन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए राजनीतिक पार्टियों पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगें रखीं और मांगें पूरी न होने पर आमरण प्रदर्शन की चेतावनी दी। साथ ही घटना के लिए एआईएमआईएम को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वे लोग नहीं चाहते कि अबकी बार गणेश चतुर्थी शांतिपूर्ण तरीके से हो।