बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता सरकार पर बरसी मेधा कुलकर्णी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप
West Bengal Election 2026: बांग्लादेशी घुसपैठियों और SIR के मुद्दे भाजपा नेता मेधा कुलकर्णी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा हिंदू महिलाएं वहां सुरक्षित नहीं हैं।
- Written By: अक्षय साहू
Medha Kulkarni Criticizes TMC: जब वोटर्स का वेरिफिकेशन का मुद्दा उठता है, तो कुछ लोग इसे नकारते हैं। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को कौन समर्थन दे रहा है? उन्हें आधार कार्ड जैसी सुविधाएं कौन दे रहा है? वहीं, हिंदू महिलाएं वहां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ अत्याचार हो रहे हैं। ममता बनर्जी को इस परिस्थिति से डर है और वह महाभारत के उदाहरण दे रही हैं। असल में, देश को यह सब पता है कि असली दुशासन कौन है और असली कृष्ण कौन हैं। दूसरी ओर, भारत ने अपनी जीडीपी में सुधार किया है और जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की गई है, और हम जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आज, अयोध्या में राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ है, और यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह मंदिर केवल धार्मिक नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का प्रतीक है।