‘देश में डेढ़ करोड़ बांग्लादेशी’, ममता सरकार पर बरसे भाजपा नेता जगन्नाथ
भाजपा नेता जगन्नाथ सरकार ने शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की पुलिस जनता के लिए नहीं पार्टी के लिए काम कर रही है।
- Written By: Saurabh Pal
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला हुआ था। अब पूरे प्रदेश में भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता जगन्नाथ सरकार ने कहा कि बंगाल में जो हो रहा है, वो ठीक नहीं है। ये संविधान के खिलाफ है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा ही नहीं कर रहे हैं। टीएमसी के लोग देश के खिलाफ बोल रहे हैं। सरकारी कर्मचारी को धमका रहे हैं। पुलिस जनता के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ बांग्लादेशी देश में रहते हैं।