भोपाल: मध्य प्रदेश के अशोक नगर के मुंगावली थाना क्षेत्र के बरवाई मूडरा गांव में एक युवक को कथित तौर पर मल खिलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे मानवता से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने भोपाल में पीड़ित से मुलाकात की। जहां जीतू पटवारी ने कहा, ‘अगर 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो हम गांव में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह से फोन पर बात की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मामला राहुल गांधी तक पहुंच गया है। पीड़ित युवक और उसके भाई ने आरोप लगाया कि ‘राशन पर्ची को लेकर गांव के सरपंच से विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे गंदगी खिलाई। जब वे शिकायत करने थाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में रविंद्र लोधी और भाजपा नेता राजेश लोधी ने धमकाया और वीडियो बना लिया। जिसमें पीड़ित युवक को कहना था कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है।’