BJP नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने किया है गैंगरेप, CM योगी से लोग पूछ रहे हैं सवाल
कासगंज के गैंगरेप में एक भाजपा नेता भी शामिल है, जिसे पुलिस ने 8 लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। अब लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि क्या इसकी लाश चौराहे पर मिलेगी..?
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के कासगंज से गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की अपने मंगेतर के साथ पिकनिक स्पॉट घूमने गई थी। तभी वहां आठ लड़के आ पहुंचे। इन सभी ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। मामला सामने आने के बाद जब हंगामा मचा तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपियों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। पुलिस ने आठ लोगों के साथ उस भाजपा नेता को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछ रहे हैं कि अब सरकार भाजपा नेता के साथ कैसा सलूक करेगी।