वियतनाम पहुंचे राहुल गांधी तो भड़क उठी बीजेपी; कांग्रेस ने किया जवाबी हमला, देखें वीडियो
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय वियतनाम दौरे पर हैं। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है तो वह भी जवाबी हमले कर रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय वियतनाम दौरे पर हैं। जिसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलाव है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी को छुट्टियां और न्यू ईयर पार्टी डॉ मनमोहन सिंह के शोक से ज्यादा जरूरी लगी। देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, लेकिन राहुल गांधी न्यू ईयर पार्टी को प्राथमिकता देते हैं। ये वही सोच है जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने इस देश के सामने तब रखी थी जब डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और राहुल गांधी ने आदेश फाड़ा था और सोनिया गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह का अपमान किया था। बीजेपी के इस वार पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस की तरफ से अशोक गहलोत ने कहा कि मनमोहन सिंह पहले ऐसे पीएम हैं जिनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है। क्या यह उनका अपमान नहीं है?