रेखा गु्प्ता सरकार पर ‘आप’ का बड़ा आरोप, कहा- जनता को लूटना चाहती है BJP
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने विधायक निधि फंड में कटौती करते हुए उसे 15 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ कर दिया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ऐसा करते बीजेपी दिल्ली की जनता को लूट रही है।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने विधायक निधि फंड में कटौती करते हुए उसे 15 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ कर दिया है। इस पर मंगलवार को दिल्ली में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा पर राज्य की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। इस प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे सभी बड़े नेता शामिल रहे। इस दौरान आप नेता संजीव झा ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब विधायक निधि फंड 15 करोड़ रुपये था। जब बीजेपी की सरकार आई,तोवह 5 करोड़ हो गया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि फंड का उपयोग ऐसी जगहों में किया जाता है जहां बाकी फंड का उपयोग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सिर्फ 5 करोड़ में विधायक अपने क्षेत्र में पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को कैसे दूर करेंगे? संजीव झा ने बीजेपी पर हमला करते हुए सवाल किया कि, क्या BJP चाहती है कि विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्य बंद कर दें? क्या पानी, सड़क जैसी बुनियादी ज़रूरतें अब प्राथमिकता नहीं रहीं? आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार दिल्ली में कई साल बाद आई है, तो वे लोगों को लूटना चाहते हैं।