कानपुर बिकरू कांड: विकास दुबे का राइट हैंड हीरू दुबे 6 साल बाद जेल से रिहा, देखें VIDEO

UP Bikru Case Update: बिकरू कांड के मुख्य आरोपी और विकास दुबे के करीबी हीरू दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bikru Kand Heeru Dubey Released: उत्तर प्रदेश के चर्चित और खौफनाक बिकरू कांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे को लगभग छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर कानपुर देहात की माती जिला जेल से रिहा कर दिया गया है।

दो जुलाई 2020 की उस रात बिकरू गांव में विकास दुबे और उसके गुर्गों द्वारा किए गए ताबड़तोड़ हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जिसके बाद से हीरू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस और एसटीएफ से बचने के लिए उसने वकील के भेष में माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को उसकी रिहाई हुई है, जिसके बाद उसने और उसके वकीलों ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया है। इस बहुचर्चित मामले में कानूनी दावपेच और सुनवाई अभी भी कोर्ट में जारी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com