‘गिरी हुई और अमर्यादित भाषा…’, बिहार के राज्यपाल ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा
Governor Arif Mohammed Khan: केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया पर B से बीड़ी, B से बिहार वाले पोस्ट को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पोस्ट की निंदा की है।
- Written By: पूजा सिंह
केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया पर B से बीड़ी, B से बिहार पोस्ट को शेयर करने के बाद नया सियासी बवाल शुरू हो गया है। बिहार के राजनीति पार्टियों ने इस पर आपत्ति जताई है। इस पूरे विवाद पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राज्यपाल ने कहा, ‘संसद में क्या कहा गया वो तो मैं अपने मुंह से कहना भी नहीं चाहता। लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है, अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है। अगर सत्ता की इच्छा ऐसी है कि वह स्वच्छंद हो गई और हम किसी मर्यादा का सम्मान ही नहीं करेंगे तो जनता उसका संज्ञान लेगी और मैं मानता हूं कि भारत की जनता लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी।”