जंगलराज के आरोपों पर तेजस्वी यादव का जवाब, बोले- गलत करने वाला कोई भी हो; जेल जाएगा- VIDEO
Bihar Assembly Elections 2025: विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे।
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Assembly Elections 2025: विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे। दोनों नेताओं का एक मंच पर आना महागठबंधन की एकजुटता का संदेश था। साथ ही तेजस्वी ने इस मौके को अपने विरोधियों को जवाब देने के लिए भी इस्तेमाल किया. खासकर उन लोगों को जवाब दिया जो आरजेडी पर जंगलराज का ठप्पा लगाते हैं। तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो कोई भी गलत काम करेगा, चाहे वह अपना हो या पराया, उसे जेल जाना होगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर वह खुद भी कोई गलत काम करते हैं तो उन्हें भी सजा मिलेगी।