UPSC सेंटर बना तालाब! भोपाल में बारिश के बाद स्कूल परिसर में भरा पानी, मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Bhopal School Waterlogging: भोपाल में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल! स्टेशन के पास सरकारी स्कूल परिसर में भरा डेढ़ फीट पानी, यूपीएससी परीक्षा देने पहुंचे छात्र हुए परेशान।

Bhopal Municipal Corporation Failure: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के विकास दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्टेशन के पास भारत टॉकीज चौराहे के नजदीक स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में भारी जलभराव के कारण स्विमिंग पूल जैसे हालात बन गए हैं। स्कूल के अंदर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे वहां आने वाले शिक्षक, स्टाफ और यूपीएससी परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पानी भरे रास्ते से गुजरते वक्त वाहन और लोग इस जलभराव के बीच संघर्ष करते नजर आए। स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी बारिश में ही पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, और आम जनता लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com