जिन्ना की औलादें और मिसाइल का डर...ओवैसी पर भड़के BJP विधायक रमेश शर्मा, दिया करारा जवाब देखें VIDEO

BJP vs AIMIM: भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी विधायक रमेश शर्मा का कड़ा पलटवार। बोले हिम्मत है तो मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़कर दिखाएं।

Ramesh Sharma statement On Owaisi: भोपाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश शर्मा ने बेहद कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है, तो वे मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं, जनता उन्हें उनकी औकात बता देगी।

रमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि ओवैसी और कांग्रेस पार्टी मिलकर देश में हिंदू-मुसलमानों को आपस में बरगलाना चाहते हैं और आतंकवाद के खिलाफ चल रही देश की मजबूत लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि यह कानून देश के विभिन्न प्रांतों में सख्ती से लागू होगा, जिससे महिलाओं को उनके अधिकार मिलेंगे और अवैध प्रथाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना की ताकत की सराहना करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों में भारत की मिसाइलों का खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com