रात्रि में मंदिर बंद कराया भजन कीर्तन, तो पब में भजन करने पहुंचे शिवभक्त, फिर हुआ हंगामा
पबों में देर रात तक नाच-गाने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन मंदिरों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसी बात से नाराज शिवभक्तों में इंदौर के पबों में हनुमान चालीसा का पाठ किया और हर हर महादेव के नारे लगाए...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मध्य प्रदेश के इंदौर में महाशिवरात्रि पर पुलिस ने मंदिरों में भजन-कीर्तन बंद करा दिया, जबकि पबों में नाच-गाना जारी रहा। इससे नाराज शिवभक्तों ने पब का घेराव किया और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। शिव भक्तों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मंदिरों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है। पूजा पाठ करने पर प्रतिबंध लग रहा है, जबकि पबों में देर रात तक नाच-गाने की अनुमति दी जा रही है। इसको लेकर उन्होंने स्थानीय विधायक और प्रशासन से जवाब भी मांगा है, ताकि लोगों को सरकार की नीति व नीयत का पता चल सके।