क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा आतंकवादी, वीडियो हुआ वायरल
Professor Viral Video: बेंगलुरु की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर एक प्रोफेसर की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि क्लास के दौरान उन्होंने एक मुस्लिम छात्र को आतंकवादी कह दिया।
- Written By: सजल रघुवंशी
Bengaluru University Controversy: बेंगलुरु की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर एक प्रोफेसर की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि क्लास के दौरान उन्होंने एक मुस्लिम छात्र को ‘आतंकवादी’ कह दिया, जिसका वीडियो छात्रों ने रिकॉर्ड कर लिया और वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 24 मार्च की बताई जा रही है। वीडियो में शोर के बीच प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी सुनाई देती है। आरोप यह भी है कि उन्होंने छात्र को लेकर अन्य अपमानजनक बातें कहीं, जैसे उसे अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जोड़ना और अनुचित टिप्पणियां करना। मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और प्रोफेसर को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, सस्पेंशन के कारणों पर आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।