बिहार के बेगूसराय में स्कूल वैन-ट्रक की भिड़ंत, 18 बच्चे घायल
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान एंग्लो वैदिक स्कूल की वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बिहार के बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में लगभग 18 बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्लोबल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जानकारी में बताया जा रहा है कि बेगूसराय में जब यह हादसा हुआ तो ट्रक 100 की स्पीड में ओवरटेक कर रहा था। यह एक्सीडेंट एनएच-31 फोरलेन पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में देवना के पास हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की स्पीड ज्यादा थी, जिसके चलते हादसा हुआ है।