Abhaydev Shukla FIR Basti: बस्ती जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वाभिमान मंच के संस्थापक अभयदेव शुक्ला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला 10 महीने पुराने एक दलित मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या से जुड़ा है जिसमें अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अभयदेव ने मुख्यमंत्री द्वारा कन्या पूजन की तस्वीर साझा करने पर सवाल उठाते हुए इसे ‘ढोंग’ करार दिया था और पूछा था कि उस पीड़ित दलित बच्ची को न्याय कब मिलेगा। पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद अभयदेव ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है और पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय सवाल उठाने वालों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने उन्हें जेल जाने की ‘बधाई’ दी, जो सत्ता के दबाव को दर्शाता है।