बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Bareilly News: बरेली में खनन माफिया के दुस्साहस की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बरेली के कैंट क्षेत्र में जिला खनन अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को माफिया के गुर्गों ने घेर लिया।
- Written By: मनोज आर्या
Bareilly Mining Mafia Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खनन माफिया के दुस्साहस की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बरेली के कैंट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर जब जिला खनन अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी करने पहुंची, तो माफिया के गुर्गों ने टीम को घेर लिया। मौके पर मौजूद दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करने की कोशिश के दौरान मुख्य आरोपी कृपाल सिंह और उसके 10-15 साथियों ने सरकारी टीम पर पथराव कर दिया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। इस हमले में एक राजस्व कर्मी चोटिल भी हुआ है। माफिया ने न केवल पथराव किया, बल्कि ट्रैक्टर से सरकारी वाहनों को कुचलने की कोशिश भी की। इसके बाद माफिया फिल्मी स्टाइल में भागने लगे, जिनका टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया। पीछा छुड़ाने के लिए माफिया ने सड़क पर मिट्टी उड़ेल दी, जिससे रास्ते में बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि, टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने और अवैध खनन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। बरेली पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जबकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।