मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
Bareilly Education Department Order: बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद गहरा गया है। शिक्षा विभाग ने आवारा पशुओं के लिए भूसा एकत्र करने का टारगेट दे दिया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bareilly Education Department Order Controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक आदेश ने हंगामा खड़ा कर दिया है। निराश्रित और बेसहारा गौवंश के लिए भूसा जुटाने के आदेश पर शिक्षकों की नाराजगी सामने आई है। दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से भूसा दान का आदेश आया। हालांकि, शिक्षकों की नाराजगी के कारण आदेश विवादों में घिर गया है। जनगणना कार्य के बीच शिक्षा विभाग के आदेश ने विवाद गहराया तो शिक्षा विभाग को भी अपने कदम पीछे खींचने पड़े। अब विभाग की ओर से दी जा रही सफाई के तहत भूसा दान को स्वैच्छिक बताया जा रहा है।