काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Varanasi Dalmandi Bulldozer Action: वाराणसी के प्रसिद्ध दालमंडी इलाके में चौड़ीकरण के लिए प्रशासन बुलडोजर कर रहा है। कार्रवाई के दौरान कई मकानों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।
- Written By: अमन मौर्या
Kashi Vishwanath Dham Road: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा है। काशी विश्वनाथ धाम को सीधे जोड़ने वाले सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक इलाके दालमंडी में चौड़ीकरण अभियान के तहत भारी सुरक्षा बलों और पैरामिलिट्री की मौजूदगी में 16 भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ₹221 करोड़ की लागत वाले ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत 650 मीटर लंबे मुख्य मार्ग को चौड़ा कर 17.2 मीटर किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब तक कुल 120 भवनों को हटाया जा चुका है और प्रभावित मकान मालिकों को ₹56 करोड़ से अधिक का मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है। सड़क चौड़ी होने से काशी आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को सालों पुरानी जाम की समस्या से हमेशा के लिए बड़ी मुक्ति मिल जाएगी।