बलूचिस्तान में बंधकों के परिजनों में डर का माहौल, BLA ने सरकार से मांगा है जवाब
बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में कहा कि उसने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों को ले जा रही ट्रेन पर हमला कर लोगों को बंधक बना लिया है। साथ ही बलूच लिबरेशन आर्मी ने सरकार को धमकी भी दी है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया और 104 यात्रियों को बचा लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार दोपहर गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वे महिलाओं और बच्चों सहित 104 यात्रियों को बचाने में सफल रहे।