बलिया: चाइल्ड हेल्पलाइन से गायब हुई मूक-बधिर किशोरी, लापरवाही पर सुपरवाइजर और सिपाही पर FIR दर्ज! देखें VIDEO

Ballia Girl Escapes Shelter Home: बलिया के बाल देखभाल हेल्पलाइन से 16 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी के फरार होने से मचा हड़कंप। सुपरवाइजर और महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज।

Ballia Child Helpline Incident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बाल देखभाल हेल्पलाइन (चाइल्ड केयर) की कस्टडी से एक 16 वर्षीय गूंगी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मूक-बधिर बालिका बिहार से रास्ता भटककर यूपी के सुरेमनपुर पहुंच गई थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर बलिया के महिला चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया था।

जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत अपने दस्तावेज लेकर अपनी बेटी को लेने बलिया पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनकी बच्ची सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच हेल्पलाइन से गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि किशोरी शौचालय की खिड़की के रास्ते से बाहर निकलकर फरार हुई है। इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर और महिला कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है और आगे की गहन छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com