बालाघाट: BJP नेता पर गंभीर आरोप, भाभी पूजा गांधी ने कहा- विरोध करने पर की मारपीट, देखें VIDEO

Balaghat BJP Leader Family Dispute: मध्य प्रदेश के बालाघाट में बीजेपी युवा मोर्चा नेता की भाभी ने ससुर और देवर पर मारपीट व घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए, पुलिस से सुरक्षा की मांग।

Madhya Pradesh Domestic Violence: मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक घरेलू विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन गांधी की भाभी पूजा गांधी ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि घर में जश्न के दौरान नीचे शराब पीकर हंगामा किया जा रहा था, और जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए फोटो ली, तो ससुर कुलदीप गांधी और देवर अमन गांधी समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

पूजा गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले छह सालों से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और राजनीतिक रसूख का हवाला देकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस घटना के बाद पीड़िता ने अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.